असम

बिश्वनाथ: पुलिस ने सुचना के आधार पर छापा मारकर गांजा समेत एक तस्कर को धर दबोचा

Admin Delhi 1
20 April 2022 12:19 PM GMT
बिश्वनाथ: पुलिस ने सुचना के आधार पर छापा मारकर गांजा समेत एक तस्कर को धर दबोचा
x

असम क्राइम: बिश्वनाथ जिला की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर अभियान चलाकर गांजा समेत एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बुधवार को बताया कि गांजा की तस्करी मामले में अजय दास उर्फ पिंटू नामक तस्कर को बिश्वनाथ के दक्षिण भीर गांव से गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार आरोपित इलाके में काफी लंबे समय से गांजा की तस्करी का कारोबार चलाते आ रहा था। यह अभियान बुधवार को जिला के पुलिस अधीक्षक नवीन सिंह के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जयंत बरुवा और बिश्वनाथ चाराली सदर थाना प्रभारी संजीत कुमार राय के नेतृत्व में चलाया गया था।

अभियान के दौरान 8 किलो 200 ग्राम गांजा जब्त किया गया है। पुलिस इस संबंध में एक प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।

Next Story