असम

बिश्वनाथ: गिरफ्तार आरोपित पुलिस एनकाउंटर में हुआ घायल, आरोपी पर लगे हैं यौन शोषण के आरोप

Admin Delhi 1
5 April 2022 8:12 AM GMT
बिश्वनाथ: गिरफ्तार आरोपित पुलिस एनकाउंटर में हुआ घायल, आरोपी पर लगे हैं यौन शोषण के आरोप
x

असम क्राइम न्यूज़: बिश्वनाथ जिला के काठनिबारी इलाके में एक वृद्ध व्यक्ति पर सात साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगने के बाद पुलिस ने रविवार को स्थानीय लोगों की मदद से आरोपित को गिरफ्तार किया था जो पुलिस एनकाउंटर में घायल हो गया है। जिला के पुलिस अधीक्षक ने सोमवार को एक संवाददाता सम्मेलन में बताया कि आज तड़के काठनिबारी गांव के महिम शर्मा (56) नामक व्यक्ति पुलिस एनकाउंटर में घायल हो गया। गिरफ्तारी के बाद आरोपित को थाने में रखा गया था। देर रात 12.30 बजे आरोपित मौके पर मौजूद संतरी को पेशाब लगने की बात कही। उन्होंने बताया कि मेल लॉकअप में शौचालय नहीं है। जिसकी वजह से उसे बाहर शौचालय के लिए ले जाया गया। इस बीच मौका पाकर आरोपित भागने की कोशिश की। उसे पकड़ने के लिए पुलिस ने तीन राउंड हवाई फायरिंग की और उसे चेतावनी भी दी गयी। लेकिन जब वह नहीं रूका तो कमर के नीचे मौके पर मौजूद पुलिस कर्मियों ने गोली चला दी। जिसकी वजह से वह घायल हो गया।

उसे घायल अवस्था में अस्पताल अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर देखते हुए स्थानीय अस्पताल के डॉक्टरों ने उसे उन्नत चिकित्सा के लिए बिश्वनाथ भेज दिया। जहां से डॉक्टरों ने हालत गंभीर देखते हुए तेजपुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में रेफर कर दिया है। गिरफ्तार आरोपित पर 7 साल की बच्ची को बहला-फुसलाकर अपने घर में ले जाकर यौन शोषण करने का आरोप लगा है।

Next Story