असम
असम की गोरचुक पुलिस ने भारी मात्रा में हेरोइन समेत एक तस्कर को दबोचा
Admin Delhi 1
14 July 2022 8:09 PM IST

x
नार्थ ईस्ट क्राइम न्यूज़: गुवाहाटी के गोरचुक पुलिस की टीम ने मादक पदार्थ हेरोइन समेत एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गुरुवार को बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर चलाए गए अभियान के दौरान तोमेज काली नामक ड्रग्स तस्कर को कांटाबारी इलाके से गिरफ्तार किया गया है। तस्कर के पास से 70 प्लास्टिक के छोटे-छोटे कंटेनर में भर कर रखी गई हेरोइन, दो मोबाइल फोन जब्त किया गया है। गिरफ्तार आरोपित बरपेटा जिला का रहने वाला बताया गया है। पुलिस इस संबंध में एनडीपीएस एक्ट के तहत एक प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तार आरोपित से पूछताछ कर रही है।
Next Story





