असम

असम : महिला की चाकू मारकर हत्या, 3 गिरफ्तार

Shiddhant Shriwas
25 July 2022 6:10 PM IST
असम : महिला की चाकू मारकर हत्या, 3 गिरफ्तार
x

कोकराझार (असम) : असम के कोकराझार जिले में एक आदिवासी महिला की जादू टोना करने के शक में हत्या कर दी गई. पुलिस ने यह जानकारी दी.

उन्होंने बताया कि घटना शनिवार रात जिले के बोंगाईजोरा गांव पार्ट-2 में हुई।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि 55 वर्षीय महिला का शव उसके घर के बरामदे में खून से लथपथ पाया गया।

"उसे कई बार चाकू मारा गया था। उन्होंने कहा कि हालांकि ग्रामीण चुप हैं, लेकिन उन्होंने पहले भी महिला को डायन बताकर मारने की कोशिश की थी।

अधिकारी ने बताया कि घटना के सिलसिले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

Next Story