असम
Assam : पहलगाम हमले को लेकर विहिप, बजरंग दल ने बिस्वनाथ में विरोध प्रदर्शन
Mohammed Raziq
26 April 2025 12:53 PM IST

x
Vishwanath Chariyali विश्वनाथ चरियाली : पहलगाम में हुए आतंकी हमले के विरोध में विश्व हिंदू परिषद (विहिप) एवं बजरंग दल, विश्वनाथ जिला कमेटी की ओर से शुक्रवार को विश्वनाथ चरियाली कस्बे के चौराहे पर विरोध प्रदर्शन किया गया। इस अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के विभिन्न अनुषांगिक संगठनों जैसे हिंदू जागरण मंच, कल्याण आश्रम, असम एवं अन्य हिंदू संगठनों ने बड़ी संख्या में विरोध प्रदर्शन में भाग लिया। प्रारंभ में श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें विहिप विश्वनाथ जिला अध्यक्ष सपन राजखोवा एवं सचिव इंद्रजीत गुप्ता ने दीप प्रज्ज्वलित कर पुष्पांजलि अर्पित की। करीब दो घंटे तक विरोध प्रदर्शन में उपस्थित लोगों ने नारे लगाकर एवं हाथों में 'पाकिस्तान मुर्दाबाद', 'इस्लामिक आतंकवादी मुर्दाबाद', 'हिंदुओं पर अत्याचार बंद करो' आदि लिखे पोस्टर लेकर अपना रोष व्यक्त किया। कार्यक्रम में विश्वनाथ नगर पालिका चेयरमैन अमर ज्योति बोरठाकुर, बेहाली विधायक दिगंत घटोवार सहित अन्य लोग भी उपस्थित थे।
TagsAssamपहलगाम हमलेलेकरविहिपबजरंग दल ने बिस्वनाथPahalgam attackVHPBajrang Dal protested against Biswanathजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





