असम

Assam Tour: असम का स्वर्ग कहलाता है ये शहर, जरूर करेंगे ट्रिप

Kunti Dhruw
11 Feb 2022 8:53 AM GMT
Assam Tour: असम का स्वर्ग कहलाता है ये शहर, जरूर करेंगे ट्रिप
x
असम पूर्वोत्तर भारत का सबसे बड़ा राज्य है।

असम पूर्वोत्तर भारत का सबसे बड़ा राज्य है। यह राज्य चारों ओर पर्वतों और पहाड़ियों से घिरा हुआ है और एक मनोरम दृश्य बनाता है। यहां की मिश्रित संस्कृति लोगों के लिए खास आकर्षण का केंद्र है। यह राज्य नदी, झीलों, पहाड़ों, चाय के बागानों और ढ़ेरों सुहाने नजारे को अपने आंचल में समेटे हुए है। इसी वजह से यहां देश दुनिया के पर्यटक खिंचे चले आते हैं। इन्हीं अनोखी प्राकृतिक और सांस्कृति वजहों से Assam Tour अपने आप में अनोखा है। ऐसे में हम आपको बता रहे हैं की उन जगहों के बारे में जो इसें स्वर्ग जैसा बनाती है—

गुवाहटी
ब्रम्हपुत्र नदी के किनारे बसा यह शहर असम की सुंदरता में चार चांद लगा देता है। गुवाहटी शहर को नॉर्थ ईस्ट इंडिया की 7 सिस्टर्स का प्रवेश द्वार भी कहा जाता है। यह शहर अपने प्राचीन मंदिरों सुप्रसिद्ध है। यहा पर अनेको प्राचीन मंदिर हैं, जो अपने साथ कई ऐतिहासिक कहानियों को समेटे हैं। यहां पर ही सुप्रसिद्ध देवी कामाख्या मंदिर है। यहां पर एक चिड़िया घर है, जो उत्तर पूर्व राज्यों का सबसे बड़ा चिड़िया घर है। यहां आप अप्रैल माह में Assam Tour की योजना बना सकते हैं।
जोरहट
असम के चाय के बागानों को करीब से देखने के लिए जोरहट सबसे उत्त्तम है। यहां की पहाड़ियों पर हरे भरे चाय के बागानों को देखकर पर्यटकों को सुकून का अहसास होता है। यहां पर चाय के कई रिसर्च इंस्टीट्यूट भी हैं, जहां पर आप अलग अलग तरह की चाय का स्वाद भी ले सकते हैं। ऐसे में Assam Tour में एक बार जोरहट शहर की सैर जरूर करें।

दिसपुर
दिसुपुर असम राज्य की राजधानी है। इस शहर की खूबसूरती आपको भाव विभोर कर देगी। दिसुपुर प्राचीन मंदिरों के साथ ही भारतीय संस्कृति का लाजवाब नमूना है। यहां मौसम सालभर खुशनुमा रहता है। ऐसे में आप Assam Tour जाएं तो इस शहर का भ्रमण जरूर करें।
काजीरंगा नेशनल पार्क
काजीरंगा नेशनल पार्क असम राज्य के गोलाघाट और नागांव जिले में पड़ता है जो कि बहुत ही प्रसिद्ध नेशनल पार्क है। यह दुनिया का एक ऐसा पार्क है जो एक सींग वाले गैंडों की सबसे अधिक आबादी के लिए प्रसिद्ध है। इस पार्क को भारतीय बाघों का घर भी कहा जाता है। यहां पर आप जीप से पार्क का भ्रमण करते हुए एक सींघ वाले गैंडों और बाघों को सड़क पर देख सकते हैं। फोटोग्राफी के लिए काजीरंगा नेशनल पार्क बेहद शानदार जगह है। ऐसे में Assam Tour जाएं तो यहां भ्रमण अवश्य करें।
कामाख्या देवी मंदिर
असम के दर्शनीय स्थलों में कामाख्या देवी मंदिर बेहद प्रसिद्ध है जो गुवाहाटी में है। हिंदू धर्म में इस मंदिर को लेकर विशेष मान्यता है। नीलांचल की पहाड़ियों पर बसा मां कामख्या का मंदिर भक्तों की आस्था का प्रमुख केंद्र है। असम आने वाले लोग मां कामख्या के मंदिर का दर्शन जरूर करते हैं। ऐसे में Assam Tour जाएं तो एक बार कामख्या देवी मंदिर जरूर जाएं।




माजुली
असम जाने वाला के माजुली की खूबसूरती को शब्दों में बयां नहीं कर पाता है। आपको जानकर हैरानी होगी कि ब्रम्हपुत्र नदी नदी पर विश्व का सबसे बड़ा नदी द्वीप माजुली है। लगभग 1200 से अधिक किलोमीटर में फैला माजुली देश दुनिया में सबसे बड़ा द्वीप है। ऐसे में आप Assam Tour जाएं तो एकबार माजुली की सैर जरूर करें।


Next Story