असम

असम के छात्र का शव आईआईटी खड़गपुर के छात्रावास में मिला

Admin Delhi 1
15 Oct 2022 6:41 PM IST
असम के छात्र का शव आईआईटी खड़गपुर के छात्रावास में मिला
x

क्राइम न्यूज़: पश्चिम बंगाल के खड़गपुर स्थित भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) के छात्रावास में एक छात्र का शव मिला। पुलिस ने बताया कि लाला लाजपत राय हॉल में बंद कमरे से दुर्गंध आने के बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गई। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची कमरे का दरवाजा खोला, तो मैकेनिकल इंजीनियरिंग का छात्र 23 वर्षीय फैजान अहमद मृत पाया गया। असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने ट्वीट करके, शोक जताया है। पुलिस के मुताबिक मृतक छात्र असम के तिनसुकिया का निवासी था। सूत्रों के मुताबिक छात्र दो दिनों से लापता था। वह फैजल राजेंद्र प्रसाद हॉल में रहता था। पुलिस ने बताया कि अभी तक यह पता नहीं चल पाया है कि वह क्यों और कब एलएलआर हॉल में गया था।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह आत्महत्या का मामला लग रहा है, लेकिन पुलिस सभी तरीके से इस मामले की जांच कर रही है। घटना की जानकारी मिलने पर असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने ट्वीट कर शोक जताया है।

Next Story