असम
Assam : सोनितपुर की विधवा ने पेश की आत्मनिर्भरता की मिसाल
Mohammed Raziq
1 April 2025 11:21 AM IST

x
Jamugurihat जामुगुरीहाट : शोणितपुर जिले के जामुगुरी थाना अंतर्गत पिथागुरी डोल, करचनतला निवासी पिंकी मुदोई ने आत्मनिर्भरता की मिसाल कायम कर सबका ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया है। विधवा पिंकी के पति की चार साल पहले मौत हो गई थी। पति की मौत के बाद पिंकी का वास्तविक जीवन संघर्ष शुरू हुआ। उसने मदद के लिए पड़ोसियों व सगे-संबंधियों के दरवाजे नहीं खटखटाए। बल्कि उसने आत्मनिर्भरता का जीवन चुना। इकलौती संतान की देखभाल व जीविका चलाने के लिए उसने हिम्मत करके अपने एक स्वयं सहायता समूह से कर्ज लिया और किश्तों में ई-रिक्शा ले आई। तब से वह दिन में ई-रिक्शा चलाती है और शाम को चिकन बेचती है। वह पास के थोक विक्रेता से चिकन (ब्रॉयलर) लाती है और उसे तैयार कर शाम को बेचती है। साहसी पिंकी ने अपनी कमाई से ई-रिक्शा की लगभग
ईएमआई चुका दी है। पिंकी ने बताया कि अभी दो-तीन किस्तें और देनी हैं। अब पिंकी सभी के आकर्षण का केंद्र बन गई हैं। जहां ज्यादातर युवा घंटों रील और सोशल मीडिया पोस्ट देखकर थक जाते हैं, वहीं पिंकी ने मेहनत का रास्ता चुना है। वह अपने ग्राहकों से दोस्ताना संबंध रखती हैं। कई बार ग्राहक पिंकी के ई-रिक्शा (टॉम-टॉम) का इंतजार करते हैं। अब वह आत्मनिर्भर हो गई हैं और आसानी से अपना परिवार चला सकती हैं। संवाददाता से बातचीत में पिंकी ने कहा कि सोशल मीडिया पर रंगीन जिंदगी के भ्रम के पीछे भागने के बजाय लोगों को रचनात्मक काम में लगना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि युवा काम की तलाश में विदेश जाने के बजाय अपने घर में ही खुद रोजगार के अवसर पैदा कर सकते हैं।
TagsAssamसोनितपुरविधवा ने पेशआत्मनिर्भरता की मिसालSonitpurwidow sets an example of self-relianceजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





