असम

असम: सड़क दुर्घटना में स्कूटी चालक महिला की हुई मौत

Admin Delhi 1
20 March 2022 2:05 PM IST
असम: सड़क दुर्घटना में स्कूटी चालक महिला की हुई मौत
x

लेटेस्ट न्यूज़: चिरांग जिला में आई नदी पर बने हग्रामा पुल पर सड़क दुर्घटना में एक महिला स्कूटी चालक की मौत हो गई। हादसा देख गुस्साए लोगों ने पुल पर जाम लगाकर प्रदर्शन किया। इसके बाद पुलिस चेक पोस्ट को क्षतिग्रस्त कर दिया। पुलिस ने रविवार को बताया है कि स्कूटी (एएस-19एसी-3700) सवार महिला को पत्थर और रेत ले जा रहे डंपर ने जोरदार टक्कर मार दी। इसके चलते महिला की मौत हो गई। महिला की पहचान दीपिका नार्जारी (35) के रूप में हुई है।

सूचना मिलते ही आला पुलिस अधिकारी पहुंचे और नाराज लोगों को समझाकर हटाया। पुलिस ने डंपर को जब्त कर लिया है। ड्राइवर की तलाश की जा रही है।

Next Story