असम
असम: रंगिया पुलिस ने चोरी की बाइक समेत तीन चोर को गिरफ्तार किया
Admin Delhi 1
4 March 2022 7:39 PM IST

x
कामरूप जिलांतर्गत रंगिया पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर अभियान चलाकर चोरी की बाइक समेत तीन चोरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने शनिवार को बताया कि चार चोरी की बाइक समेत रेकिबुल अहमद, तरीफुल अली और डिंपू अली को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार दो आरोपित रंगिया और अन्य एक आरोपित कमलपुर का रहने वाला बताया गया है। गिरफ्तार आरोपितों के पास से चोरी की चार बाइक बरामद की गई है। पुलिस इस संबंध में एक प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तार चोरों से सघन पूछताछ कर रही है ।
Next Story





