
x
धुबरी : असम के धुबरी जिले में सोमवार को पशु तस्करी के आरोपी एक व्यक्ति की एक करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति कुर्क की गई. एक अधिकारी ने यह जानकारी दी.
पुलिस अधीक्षक अभिजीत गौरव ने बताया कि समसुल हक उर्फ गब्बर सिंह की कुर्क की गई संपत्ति 1,02,01,202 रुपये है।
इसमें पांच जगहों पर जमीन और दो बैंक खाते शामिल हैं।
उन्होंने कहा कि संपत्तियों को असम मवेशी संरक्षण अधिनियम 2021 के प्रावधानों के अनुसार कुर्क किया गया था।
हक को दो जुलाई को पशु तस्करी के मामले में गिरफ्तार किया गया था।
पुलिस ने कहा कि वह कथित तौर पर मवेशियों की तस्करी करके बांग्लादेश ले गया।
उन्होंने बताया कि यह तीसरा ऐसा मामला है जिसमें एक संदिग्ध पशु तस्कर की संपत्ति कुर्क की गई है।
Next Story





