असम

असम: पुलिस छावनी में पुलिसकर्मी ने सर्विस रिवाल्वर से अपनी पत्नी को उतारा मौत के घाट, हुआ गिरफ्तार

Admin Delhi 1
14 March 2022 1:03 PM IST
असम: पुलिस छावनी में पुलिसकर्मी ने सर्विस रिवाल्वर से अपनी पत्नी को उतारा मौत के घाट, हुआ गिरफ्तार
x

असम क्राइम न्यूज़: डिब्रूगढ़ जिले के पुलिस छावनी में सर्विस पिस्टल से एक पुलिसकर्मी ने अपनी पत्नी की गोली मारकर हत्या करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। हत्या का कारण अभी स्पष्ट नहीं हुआ है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

पुलिस के अनुसार सोमवार तड़के सुबह डिब्रूगढ़ पुलिस छावनी में विकी चेतिया नामक पुलिसकर्मी ने अपनी सर्विस रिवाल्वर से अपनी पत्नी जयश्री चेतिया को गोली मार दी। उसकी मौके ही पर ही मौत हो गई। घटना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने पत्नी की हत्या करने के आरोप में पति विकी को गिरफ्तार कर लिया है। विकी ने अपनी पत्नी की हत्या क्यों की, इसका अभी खुलासा नहीं हुआ है। प्रारंभिक जांच के बाद पुलिस को आशंका व्यक्त की कि परिवारिक कहल के वजह से पत्नी की हत्या की गई है। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।

Next Story