असम

असम पुलिस ने किया दो करोड़ रुपए का गांजा जब्त

Rani Sahu
20 Jan 2023 12:49 PM GMT
असम पुलिस ने किया दो करोड़ रुपए का गांजा जब्त
x
गुवाहाटी (आईएएनएस)| असम पुलिस ने गुवाहाटी में गांजे की दो करोड़ रुपए की बड़ी खेप बरामद की है। गुवाहाटी में संयुक्त पुलिस आयुक्त पार्थ सारथी महंत ने बताया कि गुरुवार रात करीब 320 किलोग्राम गांजा जब्त किया गया। उन्होंने बताया कि ड्यूटी पर तैनात पुलिस अधिकारियों ने एक ट्रक की तलाशी लेने पर नशीला पदार्थ बरामद किया। खेप को वाहन के छिपे हुए कक्षों में रखा गया था। महंत ने कहा, एक गुप्त सूचना के आधार पर, हमने खानापारा में एक वाहन को शहर में प्रवेश करते ही रोक लिया। खेप को चालक के केबिन के साथ एक कक्ष में चालाकी से छिपा दिया गया था।
हमें ड्रग्स बरामद करने के लिए ट्रक को काटना पड़ा। पुलिस अधिकारी ने आगे कहा कि यह खेप संभवत: मणिपुर से लाई गई थी। पुलिस ने इस संबंध में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है। इस बीच, मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने इस सफल अभियान पर पुलिस को बधाई दी है। उन्होंने ट्विटर पर लिखा, "एक बड़े ऑपरेशन में गुवाहाटी पुलिस ने पड़ोसी राज्य से आ रहे एक ट्रक को रोका और उसके गुप्त कक्ष में छिपाकर रखी गई 320 किलोग्राम भांग जब्त की, जिसे असम में पहुंचाया जाना था। एक आरोपी को भी पकड़ा।"
--आईएएनएस
Next Story