असम

असम: पुलिस ने कारों से 630 किग्रा गांजा किया बरामद, एक तस्कर गिरफ्तार

Admin Delhi 1
18 March 2022 1:19 PM GMT
असम: पुलिस ने कारों से 630 किग्रा गांजा किया बरामद, एक तस्कर गिरफ्तार
x

क्राइम न्यूज़: उदालगुरी जिला के माजबाट पुलिस थाना अंतर्गत लालपानी पुलिस चौकी की टीम ने चार कार से भारी मात्रा में गांजा बरामद किया है। पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि असम-अरुणाचल प्रदेश के सीमावर्ती इलाका पहाड़पुर से चार कारों को जब्त किया गया। जब्त किए गए चार कारों से 630 किग्रा गांजा बरामद किया गया है। यह अभियान माजबाट पुलिस चौकी प्रभारी जेपी शर्मा के नेतृत्व में चलाया गया था। अभियान के दौरान सभी गांजा तस्कर फरार होने में सफल रहे। जबकि, पुलिस ने एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार तस्कर की पहचान अंसाई दैमारी के रूप में की गई है। जब्त किए गए वाहनों में आई20 कार (एएस-06क्यू-0877, एएस-12वी-0868), स्विफ्ट कार (एएआर-01जे-2843) और इंडिगो कार (एएस-01एएफ-8841) शामिल हैं। पुलिस इस संबंध में एक प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।

Next Story