असम
असम: पुलिस ने चोरी की गयी दो बोलेरो पिकअप वाहन मेघालय से की बरामद
Admin Delhi 1
13 April 2022 7:41 PM IST

x
असम क्राइम न्यूज़: गुवाहाटी पुलिस ने पड़ोसी राज्य मेघालय में अभियान चलाकर गुवाहाटी से चुराई गयी दो बोलोरो पिकअप वाहन को मेघालय से बरामद कर लिया है। पुलिस ने बुधवार को बताया कि चोरों एक बड़े गिरोह का भंडाफोड़ किया गया है। चोरों द्वारा मिली जानकारी के अनुसार गुवाहाटी से चुरायी गयी दो बोलोरो पिकअप वाहन को मेघालय से बरामद किया गया है। एक वाहन को मेघालय के मौरंग और दूसरे को नॉनस्टेन ईस्ट खासी हिल्स से बरामद किया गया है। मेघालय पुलिस के सहयोग से दोनों वाहनों को बरामद किया गया। पहले से दर्ज प्राथमिकी के आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Next Story





