असम

असम : पुलिस ने जारी किया कांस्टेबल भर्ती शारीरिक परीक्षा का परिणाम, ऐसे चेक करें

Shiddhant Shriwas
11 Jun 2022 12:07 PM GMT
असम : पुलिस ने जारी किया कांस्टेबल भर्ती शारीरिक परीक्षा का परिणाम, ऐसे चेक करें
x

Assam Police Commando Result: राज्य स्तरीय पुलिस भर्ती बोर्ड (SLPRB), असम ने असम कमांडो बटालियन के अंतर्गत कांस्टेबल के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए आयोजित की गई शारीरिक सहनशक्ति परीक्षण (पीईटी) और शारीरिक मानक परीक्षण (पीएसटी) के परिणाम जारी कर दिए हैं। बोर्ड की ओर से जारी किए गए आधिकारिक नोटिस के अनुसार परिणाम अब आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड कर दिए गए हैं। जिन उम्मीदवारों ने पीईटी और पीएसटी परीक्षा में भाग लिया था, वे अपना परिणाम राज्य स्तरीय पुलिस भर्ती बोर्ड (SLPRB), असम की आधिकारिक वेबसाइट slprbassam.in पर जाकर चेक और डाउनलोड कर सकते हैं। आइए जानते हैं कि आप अपना परिणाम कैसे चेक कर सकेंगे।

Assam Police Commando Result: कब हुई थी परीक्षा?

SLPRB, असम ने राज्य में कमांडो बटालियन के लिए कांस्टेबल के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए पीईटी और पीएसटी परीक्षा का आयोजन 24 अप्रैल, 2022 को किया था। परीक्षा के बाद वहीं शुक्रवार 10 जून, 2022 को परीक्षा का परिणाम भी घोषित कर दिया गया है। बता दें कि इस भर्ती के माध्यम से बोर्ड कुल 2450 रिक्त पदों पर योग्य उम्मीदवारों की नियुक्ति करेगा।

Assam Police Commando Result: भर्ती का विवरण

कुल पदों पदों की संख्या- 2450

कांस्टेबल (AB) पुरुष और ट्रांसजेंडर- 2220

कांस्टेबल (AB) महिला- 180

कांस्टेबल (AB) नर्सिंग- 50

Assam Police Commando Result: अब अगले चरण की तैयारी

पीएसटी और पीईटी परीक्षा को पास करने वाले उम्मीदवार इस बात का ध्यान रखें कि उन्हें अब भर्ती के अगले चरण साइकोमेट्रिक टेस्ट में भाग लेना होगा। इसके लिए उम्मीदवारों को अपना प्रवेश पत्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड करना होगा।

कैसे डाउनलोड करें परिणाम?

सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट slprbassam.in पर जाएं।

अब होम पेज पर दिखाई दे रहे रिजल्ट के टैब पर क्लिक करें।

अब संबंधित भर्ती के परिणाम से जुड़े लिंक पर क्लिक करें।

अब आप एक नए पेज पर आ जाएंगे।

यहां मांगी जा रही जानकारी को दर्ज कर के लॉगिन करें।

अब आपका परिणाम सामने की स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।

इसे चेक कर के डाउनलोड कर लें और आगे की जरूरत के लिए इसका प्रिंट भी निकलवा लें।

Next Story