असम

असम: पुलिस ने अवैध रूप से मवेशियों को ले जा रहा वाहन को किया जब्त, तस्करो को पुलिस का कोई खौफ नही

Admin Delhi 1
20 April 2022 9:21 AM GMT
असम: पुलिस ने अवैध रूप से मवेशियों को ले जा रहा वाहन को किया जब्त, तस्करो को पुलिस का कोई खौफ नही
x

असम क्राइम न्यूज़: नगांव जिला के उरियागांव बाईपास इलाके में पुलिस ने अभियान चलाकर अवैध रूप से मवेशी ले जा रहे एक ट्रक को जब्त किया है। पुलिस ने बुधवार को बताया कि बीती देर रात नगांव थाना प्रभारी मनोज राजवंशी के नेतृत्व में चलाए गए अभियान के दौरान उरियागांव बाईपास इलाके में अवैध रूप से मवेशियों को ले जा रहे ट्रक (एनएल-02एसी-6791) को जब्त किया गया है। ट्रक में अवैध तरीके से 19 पशुओं की तस्करी की जा रही थी। जब्त किए गए सभी पशुओं को मेघालय के पशु बाजार तक ले जाया जा रहा था। पुलिस इस संबंध में एक प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।

ज्ञात हो कि राज्य में सख्त पशु कानून लागू होने के बावजूद पशुओं की तस्करी जारी है। पशु तस्करों के खिलाफ असम पुलिस लगातार अभियान चला रही है।

Next Story