असम

असम: पुलिस ने गांजा की तस्करी के मामले में महिला को किया गिरफ्तार

Admin Delhi 1
26 March 2022 9:06 PM IST
असम: पुलिस ने गांजा की तस्करी के मामले में महिला को किया गिरफ्तार
x

गुवाहाटी: वशिष्ठ पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर अभियान चलाकर गांजा की तस्करी में शामिल एक महिला को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने शनिवार को बताया कि पथरकुची इलाके में किराए के मकान में रहने वाली मरजीना बेगम (30) को 21.6 किग्रा गांजा से गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार आरोपित के पास से गांजा के अलावा एक मोबाइल फोन भी जब्त किया गया है। पुलिस इस संबंध में एनडीपीएस एक्ट के तहत एक प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तार महिला तस्कर से सघन पूछताछ कर रही है।

Next Story