असम

असम: दरपुर इलाके से पुलिस ने भारी मात्रा में गांजा समेत दो तस्कर को किया गिरफ्तार

Admin Delhi 1
16 April 2022 1:16 PM IST
असम: दरपुर इलाके से पुलिस ने भारी मात्रा में गांजा समेत दो तस्कर को किया गिरफ्तार
x

नार्थ ईस्ट क्राइम न्यूज़: करीमगंज जिला के बदरपुर इलाके से पुलिस ने भारी मात्रा में गांजा समेत दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने शनिवार को बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर बदरपुर पुलिस की टीम ने गांजा की तस्करी मामले में त्रिपुरा निवासी मनोज देव बर्मन और बिहार के विकास कुमार को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार दोनों आरोपितों के पास 30 किग्रा गांजा जब्त किया गया है।

गिरफ्तार दोनों आरोपित बदरपुर बस स्टेशन से गुवाहाटी जाने के लिए निकले थे। इसी दौरान दोनों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस इस संबंध में एनडीपीएस एक्ट के तहत एक प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तार दोनों तस्करों से सघन पूछताछ कर रही है।

Next Story