
x
असम: कामरूप जिला के रंगिया रेलवे स्टेशन के समीप पुलिस ने अभियान चलाकर नकली सोना समेत छह ठगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने रविवार को बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर चलाए गए अभियान के दौरान लखीमपुर से सोना बेचने आए युवकों को नकली सोना के सहित गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपितों की पहचान गुलजार हुसैन, आइनुद्दीन, मफिजूद्दीन रहमान, मतिबुर रहमान, सद्दाम हुसैन और आमीनुल इस्लाम के रूप में की गई है। गिरफ्तार आरोपितों के पास से ईसा मसीह की सोने की नकली मूर्ति, 9 मोबाइल फोन, 4 एटीएम कार्ड सहित कुछ रुपए जब्त किए गए हैं। पुलिस इस संबंध में एक प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तार सभी आरोपितों से सघन पूछताछ कर रही है।
Next Story





