असम

असम पुलिस ने पशु तस्करी में शामिल चार तस्कर को धर दबोचा

Admin Delhi 1
6 July 2022 6:47 PM IST
असम पुलिस ने पशु तस्करी में शामिल चार तस्कर को धर दबोचा
x

असम क्राइम न्यूज़: गुवाहाटी के वशिष्ठ पुलिस की टीम ने पशु तस्करी में शामिल 4 तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बुधवार को बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर चलाए गए अभियान के दौरान दो वाहन (एएस-01एमसी-1162 और एएस-13एसी-3332) को जब्त किया गया है। वाहनों में अवैध तरीके से 10 पशुओं की तस्करी की जा रही थी। दोनों वाहनों में छयगांव और दरंग जिला से पशुओं को लाया गया था। इस मामले में चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार पशु तस्करों की पहचान मोहम्मद अजगर (सिजुबारी), पंकज दास (सिपाझार), मनिक अली और जहिदूल इस्लाम (छयगांव) के रूप में की गई है।

पुलिस इस संबंध में एक प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। ज्ञात हो कि राज्य में कड़ा पशु कानून लागू होने के बावजूद पशुओं की तस्करी जारी है।

Next Story