असम

असम: पुलिस ने अभियान चलाकर पांच ड्रग्स तस्कर को किया गिरफ्तार

Admin Delhi 1
24 March 2022 11:09 PM IST
असम: पुलिस ने अभियान चलाकर पांच ड्रग्स तस्कर को किया गिरफ्तार
x

असम क्राइम न्यूज़: नलबाड़ी जिला के मुकालमुआ थाना क्षेत्र के आदाबारी पुलिस चौकी की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर अभियान चलाकर ड्रग्स तस्करी मामले में पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। आदाबारी पुलिस चौकी के प्रभारी तरणी दास के नेतृत्व में पुलिस की टीम ने गुरुवार को अभियान चलाकर पूर्व कालाकुची के अली हुसैन नामक ड्रग्स तस्कर घर में चलाये गये अभियान के दौरान पुलिस ने 16 प्लास्टिक के छोटे-छोटे कंटेनर में भरकर रखे ड्रग्स, नगद 1790 रुपए, एक बाइक, 3 मोबाइल फोन जब्त किया गया है। गिरफ्तार आरोपितों की पहचान मोरल कुद्दूसी (24), मकीब अली (38), अली हुसैन (30), जहरुल इस्लाम (30) और अली हुसैन (36) को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस इस संबंध में एनडीपीएस एक्ट के तहत एक प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।

Next Story