असम

असम पुलिस ने भारी मात्रा में ड्रग्स समेत एक तस्कर को किया गिरफ्तार

Admin Delhi 1
6 July 2022 3:13 PM IST
असम पुलिस ने भारी मात्रा में ड्रग्स समेत एक तस्कर को किया गिरफ्तार
x

असम क्राइम न्यूज़: कामरूप जिला के रंगिया पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर अभियान चलाकर भारी मात्रा में ड्रग्स समेत एक तस्कर को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने बताया कि मंगलवार की शाम को रंगिया के जीकेके पेट्रोल (Petrol) पंप के समीप चलाए गए अभियान के दौरान 18 साबुनदानी में छिपाकर रखे गए ड्रग्स समेत सफीकुल अली को गिरफ्तार किया गया है. गिरफ्तार आरोपित मेधावी छात्राओं को सरकार की ओर से प्रदान की गई स्कूटी के जरिए ड्रग्स की तस्करी कर रहा था.

पुलिस इस संबंध में एनडीपीएस एक्ट के तहत एक प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तार आरोपित से सघन पूछताछ कर रही है.

Next Story