
x
Guwahati गुवाहाटी। असम सरकार के मंत्री और भाजपा नेता पीयूष हजारिका ने कांग्रेस पार्टी द्वारा जारी तथाकथित 'गारंटियों' पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कांग्रेस पर आरोप लगाया कि उसने असम सरकार की मौजूदा योजनाओं को बस 'कॉपी-पेस्ट' कर लिया है। पीयूष हजारिका ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर पोस्ट करते हुए लिखा, "मैं असम कांग्रेस द्वारा घोषित तथाकथित ‘गारंटियों’ को पढ़ रहा हूं। असल में, 'अरुणोदय' से लेकर 'मिशन बसुंधरा' और 'मुख्यमंत्री महिला उद्यमिता योजना' तक, उन्होंने सीएम डॉ. हिमंत बिस्वा सरमा द्वारा शुरू की गई या बढ़ाई गई हर योजना को बस कॉपी-पेस्ट कर दिया है।"
पीयूष हजारिका ने कांग्रेस से कई सवाल पूछते हुए कहा कि पिछले 5 सालों तक कांग्रेस ने लगातार यह प्रचार किया कि भाजपा सरकार 'कर्ज लेकर' लाभार्थी बना रही है। आज कोई नया रोडमैप देने की बजाय कांग्रेस बस भाजपा के बेहतरीन ट्रैक रिकॉर्ड को जारी रखने का वादा कर रही है। ऐसे में वोटर एक आलसी और पाखंडी कांग्रेस पर भरोसा क्यों करें? कांग्रेस की जीत की कोई संभावना नहीं है, लेकिन अगर दूर-दूर की किसी संभावना में वे सत्ता में आ भी जाते हैं, तो वे इन योजनाओं के लिए पैसा कहां से लाएंगे? क्या वे असम का भी वही हाल करेंगे जो उन्होंने हिमाचल प्रदेश में किया है?
उन्होंने आगे कहा कि सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि कांग्रेस ने भाजपा के एक बड़े वादे को पूरी तरह नजरअंदाज कर दिया है। भाजपा ने 5 लाख बीघा कब्जाई गई जमीन को असम की मूल निवासी जनता को वापस लौटाने का वादा किया है। कांग्रेस इस मुद्दे को छू भी नहीं रही, क्योंकि उनका मुख्य वोट बैंक वे अवैध घुसपैठिए हैं, जिन्होंने असम के लोगों की हजारों हेक्टेयर जमीन पर कब्जा कर रखा है।
पीयूष हजारिका ने भरोसा जताया कि असम के लोगों ने हमेशा भाजपा की नीतियों पर भरोसा किया है और उनसे लाभ उठाया है। उन्होंने कांग्रेस के घोषणा-पत्र को 'कॉपी पेस्ट मेनिफेस्टो' करार देते हुए कहा कि यह एक बार फिर साबित करता है कि एक 'विकसित' और 'सुरक्षित' असम के लिए भाजपा के विजन और मिशन का कोई विकल्प नहीं है। मंत्री ने लिखा, "असम के लोगों ने भाजपा की योजनाओं से सीधा लाभ उठाया है। कांग्रेस आज भी पुरानी सोच और अवैध घुसपैठियों के हितों की रक्षा कर रही है।"
Tagsपीयूष हजारिकाअसम कांग्रेसकॉपी पेस्ट मेनिफेस्टोहिमंत बिस्वा सरमाभाजपा बनाम कांग्रेसअसम राजनीतिचुनाव बयानअरुणोदय योजनाजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





