असम

Assam: नदी में फंसे हाथी के बच्चे को लोगों ने बचाया

Sanjna Verma
30 Jun 2024 8:38 PM IST
Assam: नदी में फंसे हाथी के बच्चे को लोगों ने बचाया
x

Assam असम: असम में बाढ़ के डर के बीच आइपुआली नदी में फंसे एक हाथी के बच्चे को लोगों ने बचाया। सोशल मीडिया पर इस घटना का एक video तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें कुछ लोग एक रस्सी की मदद से हाथी के बच्चे को पानी से निकालते हुए दिखाई दे रहे हैं।

मामला असम के जबरंग Bridge के पास का है। यहां की आइपुआली नदी में फंसे एक हाथी के बच्चे को लोगों ने कड़ी मशक्कत कर बचाया। वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि कैसे एक शख्स नदी में जाकर हाथी के बच्चे को रस्सी से बांधता है। इसके बाद बिज्र पर खड़े लोगों की मदद से हाथी के बच्चे को ऊपर खीचा जाता है।
जिसके बाद video में लोग हाथी के बच्चे को बांधी हुई रस्सी खोलते हुए दिखाई दे रहे हैं। ऐसे सभी ग्रामीणों ने मिलकर हाथी के बच्चे की जान बचाई। वहीं, अब वीडियो देखने के बाद लोग ग्रामीणों के की तारीफ कर रहे हैं।
Next Story