असम

असम: एक व्यक्ति की ट्रेन की चपेट में आने से हुई मौत

Admin Delhi 1
19 April 2022 11:40 PM IST
असम: एक व्यक्ति की ट्रेन की चपेट में आने से हुई मौत
x

असम एक्सीडेंट न्यूज़: लखीमपुर जिलांतर्गत के नारायणपुर के सलपुर इलाके में ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने मंगलवार को बताया कि नारायणपुर के समीप धौलपुर उत्तर कटनी रेल स्टेशन के समीप दोनीपोल ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। मृत युवक की पहचान जगत कोंवर के रूप में की गई।

घटना के समय युवक हेडफोन लगाकर रेलवे ट्रैक को पार कर रहा था। जिसके चलते ट्रेन का आवाज को युवक सुन नहीं पाया। घटना की खबर मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस की टीम ने शव पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। पुलिस इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।

Next Story