असम

असम: खागराबाड़ी में सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की हुई मौत

Admin Delhi 1
18 March 2022 9:28 PM IST
असम: खागराबाड़ी में सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की हुई मौत
x

सिटी न्यूज़: बाक्सा जिला के बागानपारा पुलिस चौकी अंतर्गत खागराबाड़ी इलाके में शुक्रवार को हुई एक सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि एक बाइक (एएस-01डीएल-6564) द्वारा ठोकर मारे जाने से एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान भोला डेका के रूप में की गई है। घटना की खबर मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस की टीम ने मृत व्यक्ति के शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। पुलिस इस संबंध में एक प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।

Next Story