असम

असम: बाटूवा में जेसीबी की चपेट में आने से ऑयल इंडिया पाइपलाइन के श्रमिक की हुई मौत

Admin Delhi 1
15 March 2022 7:00 PM IST
असम: बाटूवा में जेसीबी की चपेट में आने से ऑयल इंडिया पाइपलाइन के श्रमिक की हुई मौत
x

बजाली जिला के सरुपेटा के बाटूवा में मंगलवार को जेसीबी की चपेट में आने से ऑयल इंडिया पाइपलाइन के एक श्रमिक की मौत हो गई। यह हादसा मिट्टी की खुदाई के दौरान हुआ। मृतक की पहचान मफिदूर इस्लाम (25) के रूप में हुई है। वह मूल रूप से बरपेटा जिला के बाघबर का रहने वाला था। गत तीन वर्षों से वह काम कर रहा था। हादसे के बाद जेसीबी का ड्राइवर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर घटना की जांच शुरू कर दी है।

Next Story