असम

असम: हथियार के बल पर दो घरों में डकैती की खबर

Admin Delhi 1
30 March 2022 12:50 PM IST
असम: हथियार के बल पर दो घरों में डकैती की खबर
x

नार्थ ईस्ट क्राइम न्यूज़: चिरांग जिला के आमगुरी थाना अंतर्गत भारत-भूटान सीमावर्ती इलाके में हथियार के बल पर डकैती किए जाने का मामला सामने आया हैं। पुलिस ने बुधवार को बताया कि घटना बीती रात की है। डकैतों का एक दल हथियार के बल पर इंद्रपुर के निवासी कृष्ण लूइटेल के घर में प्रवेश कर नगद तीन लाख अस्सी हजार रुपये के साथ ही जुमनागुरी अविनाश मुसाहारी नामक एक व्यक्ति के घर से नगद दो लाख रुपए और सोने-चांदी के गहने लूटकर फरार हो गए।

डकैती के दौरान चोरों द्वारा कृष्ण लूईटेल के घर में तीन राउंड और अविनाश मुसाहारी के घर में दो राउंड फायरिंग किए जाने का मामला भी सामने आया है। घटना के संबंध में दोनों परिवारों द्वारा स्थानीय थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। पुलिस दर्ज प्राथमिकी के आधार पर मामले की जांच कर रही है।

Next Story