
x
जेपी नड्डा एक दिन के दौरे पर
गुवाहाटी: भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा पार्टी के पूर्वोत्तर संगठनात्मक कार्यालय का उद्घाटन करने और पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करने के लिए सोमवार को एक दिन के दौरे पर यहां पहुंचने वाले हैं। भगवा पार्टी के एक प्रवक्ता ने यह जानकारी दी।
नड्डा दोपहर में त्रिपुरा से यहां पहुंचेंगे और पुनर्निर्मित 'पद्म भवन' का उद्घाटन करेंगे, जो भाजपा के पूर्वोत्तर संगठनात्मक प्रधान कार्यालय है। कार्यक्रम में असम, अरुणाचल प्रदेश, मणिपुर और त्रिपुरा के मुख्यमंत्री सहित सभी आठ पूर्वोत्तर राज्यों के भाजपा राज्य इकाई के अध्यक्ष मौजूद रहेंगे।
नड्डा दिल्ली लौटने से पहले शाम को पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे।
वह पार्टी कार्यालय जाने से पहले यहां कामाख्या मंदिर भी जाएंगे।
बीजेपी ने त्रिपुरा में 2023 में और अरुणाचल प्रदेश में 2024 में चुनाव होने के कारण इस क्षेत्र में अपने संगठनात्मक प्रयासों को आगे बढ़ाया है।
Next Story





