
Assam असम : एक भयावह घटना सामने आई है, जहां एक पापी पति ने मामूली बात पर अपनी पत्नी का सिर काट दिया और उसे साइकिल पर लादकर थाने ले आया। घटना असम के चिरांग जिले में कल रात की है। 60 वर्षीय एक व्यक्ति ने पारिवारिक विवाद में अपनी पत्नी का सिर काट दिया और फिर उसका कटा हुआ सिर साइकिल पर लेकर पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया। अधिकारियों ने बताया कि बितीश हाजोंग नाम के एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी बाजंती की हत्या कर दी और फिर उसका सिर काट दिया। इसके बाद वह उसका सिर साइकिल पर लादकर बल्लामगुड़ी चौकी पहुंचा और पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया।पुलिस थाने के कर्मचारियों ने आरोपी बितीश हाजोंग का अपनी पत्नी का सिर हाथ में लेकर मोबाइल फोन पर वीडियो बना लिया। इस बारे में जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया, 'चिरांग जिले के उत्तरी बल्लामगुड़ी का रहने वाला आरोपी बितीश हाजोंग दिहाड़ी मजदूर है और आए दिन घर में अपनी पत्नी से झगड़ा करता था। कल शाम को ही पति-पत्नी के बीच झगड़ा हुआ और जब झगड़ा बढ़ गया तो बितीश हाजोंग ने अपनी पत्नी बाजंती पर धारदार हथियार से हमला कर दिया।
उसने उसका गला रेत दिया, जिससे वह जमीन पर गिर गई। घर में चीख-पुकार सुनकर पड़ोसी मौके पर पहुंचे और देखा कि बाजंती खून से लथपथ पड़ी है। बाद में बितीश हाजोंग ने बताया कि उसकी पत्नी ने उसका सिर उठाया और साइकिल पर बैठकर भाग गई।





