असम

असम : हिमंता बिस्वा कैबिनेट का होगा विस्तार, 2 विधायक लेंगे मंत्री पद की शपथ

Shiddhant Shriwas
8 Jun 2022 12:51 PM GMT
असम : हिमंता बिस्वा कैबिनेट का होगा विस्तार, 2 विधायक लेंगे मंत्री पद की शपथ
x

गुवाहाटी। असम में हिमंता बिस्वा सरमा सरकार की कैबिनेट का विस्तार किया जा रहा है। शुक्रवार को भाजपा के दो विधायकों को मंत्री पद की शपथ दिलाई जाएगी। दोनों विधायकों को गुवाहटी के श्रीमंत शंकरदेव कलाक्षेत्र पर दोपहर करीब 3 बजे मंत्री पद की शपथ दिलाई जाएगी। असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने खुद इसकी जानकारी दी है।

हालांकि, मुख्यमंत्री ने उन दो विधायकों के नाम का जिक्र नहीं किया है जिन्हें मंत्री पद की शपथ दिलाई जाएगी। खबर है कि पहाड़ी जिलों के दो विधायकों को कैबिनेट में जगह दी जाएगी। असम के मुख्यमंत्री अपने बयानों के लेकर अक्सर चर्चा में रहते हैं।

पत्नी को संपत्ति के समान हिस्से की वकालत करने वाले असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने पिछले हफ्ते कहा कि मुस्लिम पुरुष को तीन की बजाय एक महिला से ही शादी करनी चाहिए। सरमा ने मुस्लिम समुदाय से 'तीन तलाक की बजाय कानूनी तलाक की प्रक्रिया अपनाने का भी आह्वान किया। उन्होंने कहा, असम सरकार इस मामले में बहुत स्पष्ट है कि कोई भी मुस्लिम पुरुष तीन महिलाओं से शादी नहीं करे।'

सरमा ने कहा कि मुस्लिम पुरुष तीन तलाक न दें, बल्कि कानूनी रूप से तलाक दें। उन्होंने कहा कि बेटों की तरह बेटियों को भी संपत्ति में बराबर हिस्सा दिया जाना चाहिए। संपत्ति का 50 प्रतिशत हिस्सा पत्नी को भी मिलना चाहिए। इस मामले में सरकार और आम मुसलमानों के विचार समान हैं।


Next Story