असम

असम हायर सेकेंडरी बोर्ड रिजल्ट आज होंगे जारी, जानें एक क्लिक में कैसे करें चेक

Rounak Dey
27 Jun 2022 8:22 AM IST
असम हायर सेकेंडरी बोर्ड रिजल्ट आज होंगे जारी, जानें एक क्लिक में कैसे करें चेक
x

असम हायर सेकेंडरी बोर्ड रिजल्ट आज 27 जून 2022 को जारी किए जाएंगे। असम 12वीं बोर्ड परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र-छात्राएं अपने नतीजे आधिकारिक वेबसाइट ahsec.assam.gov.in और resultsassam.nic.in पर चेक कर पाएंगे। रिजल्ट चेक करने के लिए परीक्षार्थियों को अपने रोल नंबर की जरूरत होगी।

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा आज सुबह 9 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए असम बोर्ड 12वीं परीक्षा के नतीजे जारी करेंगे। असम बोर्ड हायर सेकेंडरी या कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं को 15 मार्च से 12 अप्रैल तक के बीच आयोजित की गई थीं। प्रैक्टिकल परीक्षाएं 21 फरवरी और 10 मार्च के बीच आयोजित हुई थींष बोर्ड परीक्षा को दो शिफ्ट में आयोजित किया गया था। पहली शिफ्ट सुबह 9 बजे और दोपहर 12 बजे तक और दूसरी दोपहर 1.30 बजे से शाम 4.30 बजे तक आयोजित की गई थी।
सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
होम पेज पर दिए गए लिंक Assam Board HS Science, Commerce and Arts results पर क्लिक करें।
यहां पर मांगी गई जरूरी जानकारी भरकर सबमिट करें।
स्क्रीन पर असम 12वीं रिजल्ट आ जाएगा।
इसे डाउनलोड करें और भविष्य के लिए प्रिंट आउट निकाल लें।
Next Story