असम

असम: गुवाहाटी पुलिस ने उल्फा के लिंकमैन को किया गिरफ्तार

Admin Delhi 1
16 March 2022 3:18 PM IST
असम: गुवाहाटी पुलिस ने उल्फा के लिंकमैन को किया गिरफ्तार
x

असम न्यूज़: गुवाहाटी पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर अभियान चलाकर यूनाइटे लिबरेशन फ्रंट आफ असम (उल्फा) स्वाधीन (स्व) के एक लिंकमैन को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बुधवार को बताया कि उल्फा (स्व) के लिंकमैन अबू खान उर्फ फिरोज खान (47) को गुवाहाटी के छह माइल इलाके से गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार आरोपित मणिपुर के इरिलबंग का रहने वाला बताया गया है। उल्फा (स्व) से संपर्क रखने के आरोप में गिरफ्तार अबू खान पीयूएलएफ का पूर्व सदस्य बताया गया है। पुलिस इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तार लिंकमैन से सघन पूछताछ कर रही है।

Next Story