असम

असम राज्यपाल और मुख्यमंत्री डॉ. हिमंता ने किया राजभवन में किया डॉ. राजेंद्र प्रसाद की प्रतिमा का अनावरण

Kunti Dhruw
3 Dec 2021 3:00 PM GMT
असम राज्यपाल और मुख्यमंत्री डॉ. हिमंता ने किया राजभवन में किया डॉ. राजेंद्र प्रसाद की प्रतिमा का अनावरण
x
असम खबर

ASSAM: असम राज्यपाल प्रोफेसर जगदीश मुखी (Governor Prof Jagadish Mukhi) द्वारा गुवाहाटी के राजभवन में भारत के पहले राष्ट्रपति और भारत रत्न डॉ. राजेंद्र प्रसाद (Dr. Rajendra Prasad) की प्रतिमा का अनावरण किया गया। इस कार्यक्रम में असम के मुख्यमंत्री डॉ. हिमंता बिस्वा सरमा और राजेंद्र प्रसाद की पोती तारा सिन्हा भी मौजूद थीं।

बता दें कि डॉ. राजेंद्र प्रसाद की 137वीं जयंती के उपलक्ष्य में आज कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने भी उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की और अंग्रेजों के खिलाफ स्वतंत्रता संग्राम में उनके त्रुटिहीन योगदान के लिए उनकी प्रशंसा की।


पीएम (PM Narendra Modi) ने यह भी कहा कि वह एक अद्वितीय प्रतिभा थे और उन्होंने अपना जीवन अपने लोगों की सेवा करने और भारत के राष्ट्रीय हित को बनाए रखने के लिए समर्पित कर दिया। यह उदाहरण इस देश के लाखों लोगों के लिए प्रेरणा का स्रोत होगा।


Next Story