
x
Assam असम :देश में हो रही मानसून बारिश के बीच असम में बाढ़ की स्थिति भयावह हो चुकी है। आलम यह है कि राज्य में भीषण बाढ़ का संकट जारी है। इसी के साथ ब्रह्मपुत्र और उसकी सहायक नदियों समेत सभी प्रमुख नदियां खतरे के निशान के ऊपर बह रही है। जिसके चलते असम में बाढ़ से अब तक 46 लोगों की मौत हो चुकी है। बुधवार को राज्य में बाढ़ के पानी में डूबने से आठ लोगों की मौत हो गई।
24 घंटों में 8 लोगों की मौत असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (ASDMA) की बाढ़ रिपोर्ट के अनुसार पिछले 24 घंटों में 8 लोगों की मौत हुई है, जिसमें सोनितपुर जिले में 2, मोरीगांव, डिब्रूगढ़, दरांग, गोलाघाट, बिस्वनाथ और तिनसुकिया जिले में एक-एक व्यक्ति शामिल है। इस तरह मरने वालों की कुल संख्या 46 हो गई है, जबकि 3 अन्य लापता हैं। राज्य में बाढ़ की कुल स्थिति अभी भी गंभीर बनी हुई है, क्योंकि 29 जिलों के 16.25 लाख से ज्यादा लोग बाढ़ की दूसरी लहर से प्रभावित हुए हैं।
TagsAssamबाढ़तबाही Assamflooddevastation जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





