असम

असम में आई बाढ़ : बचाव अभियान में जुटे जवान, तीन की मौत

Admin2
15 May 2022 6:24 AM GMT
असम में आई बाढ़ : बचाव अभियान में जुटे जवान, तीन की मौत
x
कछार जिले में बाढ़ पीड़ितों की मदद कर रहे जवान

जनता से रिश्ता वेबडेस्क : दीमा हसाओ जिला सबसे अधिक प्रभावित है। सेना के जवानों को राहत और बचाव अभियान में उतारा गया है। बाढ़ पीड़ितों के लिए राहत कैंप बनाए गए हैं। होजई और पश्चिम कार्बी आंगलोंग जिलों को जोड़ने वाली सड़क होजई जिले में बाढ़ के पानी में डूब गई। होजई में बाढ़ की स्थिति गंभीर बनी हुई है। कई गांव जलमग्न हो गए हैं। दीमा हसाओ जिले के हाफलोंग इलाके में मूसलाधार बारिश ने सड़क का एक हिस्सा बहा दिया।

भूस्खलन से तीन लोगों की मौत
असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने जानकारी दी है कि दीमा हसाओ जिले के हाफलोंग इलाके में भूस्खलन की घटनाओं में एक महिला सहित तीन लोगों की मौत हो गई है। करीब 80 घर बुरी तरह प्रभावित हो गए हैं। लगातार बारिश के कारण दीमा हसाओ जिले के कई हिस्सों में शनिवार को भूस्खलन हुआ। दीमा हसाओ जिले के 12 गांवों से अब तक भूस्खलन की खबर आई है।
कछार जिले में बाढ़ पीड़ितों की मदद कर रहे जवान
भारतीय सेना के जवानों ने शनिवार रात कछार जिले के बालिचरा और बरखोला के बाढ़ प्रभावित इलाकों में बचाव अभियान चलाया। असम राइफल्स की श्रीकोना बटालियन सहित स्पीयरकॉर्प्स की टुकड़ियों को बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए लगाया गया है। बचाव और राहत कार्य जारी है।


Next Story