असम

असम: आबकारी विभाग ने देसी शराब के खिलाफ चलाया अभियान

Admin Delhi 1
17 March 2022 9:17 PM IST
असम: आबकारी विभाग ने देसी शराब के खिलाफ चलाया अभियान
x

शोणितपुर जिला के बालीपाड़ा और रंगापारा आबकारी विभाग की टीम ने अवैध देसी शराब के खिलाफ अभियान चलाकर भारी मात्रा में शराब को नष्ट किया है। आबकारी विभाग ने बताया कि गुरुवार को शोणितपुर आबकारी अधीक्षक के नेतृत्व में रंगापड़ा और ढेकियाजुली आबकारी विभाग की टीम ने तेजपुर पुलिस के साथ मिलकर चारीदुआर थाना अंतर्गत एक नंबर मिरीपथार और रंगापारा इलाके में अभियान चलाकर भारी मात्रा में देसी शराब को नष्ट किया गया।

अभियान के दौरान देसी शराब बनाने के लिए छुपाकर रखी गई विभिन्न सामग्री को भी नष्ट किया गया। आबकारी विभाग ने कहा कि अवैध देसी शराब के खिलाफ आने वाले समय में भी अभियान जारी रहेगा।

Next Story