असम

Assam Exam: 12वीं परीक्षा की डेट शीट जारी, जानें डिटेल्स

Deepa Sahu
20 Jan 2022 8:04 AM GMT
Assam Exam: 12वीं परीक्षा की डेट शीट जारी, जानें डिटेल्स
x
असम हायर सेकेंडरी एजुकेशन काउंसिल (AHSEC) ने हायर सेकंडरी एग्जाम कक्षा 12 बोर्ड परीक्षा का शेड्यूल जारी कर दिया है।

असम हायर सेकेंडरी एजुकेशन काउंसिल (AHSEC) ने हायर सेकंडरी एग्जाम कक्षा 12 बोर्ड परीक्षा का शेड्यूल जारी कर दिया है। जिसके अनुसार पहले पेपर 15 मार्च से शुरू होकर 12 अप्रैल 2022 तक आयोजित किए जाएंगे।

परीक्षा शेड्यूल की पूरी जानकारी के लिए एएचएसईसी की आधिकारिक वेबसाइट https://education.assam.gov.in पर देख सकते हैं। आपको बता दें कि कक्षा 12वीं की परीक्षा 2 पालियों में आयोजित होगी। पहले पाली की परीक्षा सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक होगी और दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर 1:30 से शाम 4:30 बजे तक होगी। सभी परीक्षाएं कुल 3 घंटे की अवधि के लिए आयोजित की जाएंगी।
वहीं, कक्षा 12 की प्रैक्टिकल परीक्षाएं 21 फरवरी से 10 मार्च 2022 तक आयोजित की जाएंगी। सभी परीक्षाएं COVID-19 सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन करते हुए ऑफलाइन माध्यम में आयोजित होगीं। परीक्षा के दिन के लिए दिशानिर्देशों का विवरण बाद में जारी किया जाएगा।
असम हाई स्कूल परीक्षा की डेट शीट
15 मार्च 2022-इंग्लिश
17 मार्च 2022- मॉर्डन इंडियन लैंग्वेज/ अलटर्नेटिव लैंग्वेज
21 मार्च 2022- फिजिक्स, अकाउंटेंसी, एजुकेशन, जनरल फाउंडेशन कोर्स 11
23 मार्च 2022- इकोनॉमिक्स

25 मार्च 2022- केमिस्ट्री, बिजनेस स्टडीज, पोलिटिकल साइंस, वोकेशनल इलेक्टिव पेपर IV

26 मार्च 2022- एडवांस संस्कृत, म्यूजिक (ग्रुप-ए), आन्ट्रप्रनर्शिप डेवलपमेंट

28 मार्च 2022- बायोलॉजी, इंश्योरेंस, हिस्ट्री

30 मार्च 2022- लॉजिक एंड फिलोस्फी, फाइनेंस, साइकोलॉजी

1अप्रैल 2022- मैथमेटिक्स

2 अप्रैल2022- स्वदेश अध्ययन, इकोनॉमिक जियोलॉजी, होम साइंस

4 अप्रैल 2022- फाइन आर्ट, एंथ्रोपोलॉजी, सोसियोलॉजी, सैलसमैनशिप एंड एडर्वटाइजिंग

5 अप्रैल 2022- म्यूजिक (ग्रुप-बी), कंप्यूटर साइंस एंड एप्लीकेशन, वोकेशनल इलेक्टिव पेपर VI

6 अप्रैल 2022- आईटी, रिटेल ट्रेड, एग्रीकल्चर एंडहॉटीकल्चर, हेल्थ केयर, प्राइवेट सिक्युरिटी, टूरिज्म एंड हास्पिटैलिटी

8 अप्रैल 2022- म्यूजिक (ग्रुप-सी), स्टेटिक्स

9 अप्रैल 2022- एडवांस लैंग्वेज, अरेबिक, परसियन, संस्कृत

11अप्रैल 2022- बिजनेस मैथमेटिक्स एंड स्टेटिजिक, जियोग्राफी, जियोलॉजी

12 अप्रैल 2022- बायोटेक्नोलॉजी


Next Story