असम

Assam: आठ दिवसीय श्री श्री रुद्र महायज्ञ एवं कामेश्वरी महा आराधना वैदिक विधि विधान से संपन्न

Gulabi Jagat
17 Sep 2024 12:50 PM GMT
Assam: आठ दिवसीय श्री श्री रुद्र महायज्ञ एवं कामेश्वरी महा आराधना वैदिक विधि विधान से संपन्न
x
Assam असम: असम के गुवाहाटी में आयोजित किए गए श्री श्री रुद्र महायज्ञ एवं कामेश्वरी महा आराधना का संपूर्ण वैदिक विधि विधान से कल सोमवार को श्रद्धा एवं भक्ति के साथ समापन हो गया। विद्वान आचार्यों के सस्वर वेदपाठ से यज्ञशाला परिसर एवं आसपास का वातावरण दिनभर भक्तिमय बना रहा। प्रातः काल 6:00 बजे से शुरू हुआ हवन एवं पूजन अर्चन का सिलसिला दोपहर बाद करीब 2:00 बजे पूर्णाहुति के साथ थम गया। इसके बाद पुरी पीठाधीश्वर जगतगुरु शंकराचार्य अधोक्षजानंद देवतीर्थ के सानिध्य में महाआरती हुई। इस दौरान बड़ी संख्या में
श्रद्धालु
एवं विशिष्ट जन उपस्थित थे। उन लोगों ने भी पूजन अर्चन में भाग लिया। समस्त वैदिक अनुष्ठान में मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा की पत्नी रिनिकी भूयां शर्मा शामिल रहीं। आठ दिवसीय महायज्ञ का आयोजन खानापारा स्थित मैदान में किया गया। इस अवसर पर शंकराचार्य ने मुख्यमंत्री की प्रशंसा की।
उन्होंने विश्वास व्यक्त किया की उनके नेतृत्व मे असम देश में शीर्ष स्थान प्राप्त करेगा। यज्ञस्थल पर बड़ी संख्या में विशिष्ट जन एवं श्रधालु आये। उनलोगों ने शंकराचार्य से आशीर्वाद प्राप्त किया। विशिष्ट जनों में प्रदेश के कैबिनेट मंत्री चंदमोहन पटवारी, पीयूष हजरिका, जयंत मल्ल, संजय किशान एवं प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विश्वजीत दैमारि, भवेश कलिता आदि शामिल रहे। सोमवार को यज्ञ स्थल पर सुबह से ही श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। यज्ञ के समापन तक लोग जमे रहे। उनलोगों ने चरण पादुका की पूजा अर्चना की और शंकराचार्य से आशीर्वाद प्राप्त किया। साथ ही दिव्य प्रसाद भी ग्रहण किया।
Next Story