असम

असम में गो-चोरी और तस्करी पर शिकंजा, जनवरी से अब तक 425 केस दर्ज

SHIDDHANT
21 May 2026 11:13 PM IST
असम में गो-चोरी और तस्करी पर शिकंजा, जनवरी से अब तक 425 केस दर्ज
x
Assam असम: मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने राज्य में पशु तस्करी और गो चोरी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान को लेकर सख्त रुख अपनाया है। उन्होंने कहा कि असम सरकार की 'जीरो टॉलरेंस' नीति के तहत लगातार कार्रवाई की जा रही है और आगामी त्योहारों को देखते हुए सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह से सतर्क हैं। मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जानकारी देते हुए बताया कि जनवरी 2026 से अब तक राज्य में गो-चोरी और पशु तस्करी के मामलों में 856 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इस दौरान 425 मामले दर्ज किए गए हैं।
उन्होंने बताया कि कार्रवाई के दौरान 4355 मवेशियों को बरामद किया गया, जबकि 2980 किलोग्राम से ज्यादा बीफ भी जब्त किया गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार पशु तस्करी, गो-चोरी और अवैध बीफ कारोबार के खिलाफ लगातार अभियान चला रही है। उन्होंने कहा कि आगामी त्योहार को देखते हुए पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों को विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं।
सरकार द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, यह कार्रवाई 1 जनवरी से 19 मई 2026 के बीच की गई है। असम पुलिस और अन्य
एजेंसियां
राज्य में पशु तस्करी और अवैध कारोबार पर रोक लगाने के लिए लगातार अभियान चला रही हैं। इससे पहले असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने कहा था कि राज्य सरकार आने वाले विधानसभा सत्र में समान नागरिक संहिता (यूसीसी) बिल पेश करने की तैयारी कर रही है। राज्य सरकार असम में यूसीसी कानून लाने की अपनी प्रतिबद्धता के साथ आगे बढ़ रही है और विश्वास जताया कि यह बिल विधानसभा में पारित हो जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस विधानसभा सत्र में हम समान नागरिक संहिता बिल लाएंगे और हम इसे पारित करेंगे। यह हमारी उन पुरानी प्रतिबद्धताओं में से एक थी कि अगर मैं मुख्यमंत्री बना तो हम पहले ही सत्र में यूसीसी पारित करेंगे। हम उसी दिशा में आगे बढ़ रहे हैं।
Tagsअसमहिमंता बिस्वा सरमापशु तस्करीगो-चोरीजीरो टॉलरेंस नीतिअसम सरकारमुख्यमंत्री बयानएक्स पोस्टसुरक्षा एजेंसियांत्योहार सुरक्षापुलिस कार्रवाई856 गिरफ्तार425 मामले दर्ज4355 मवेशी बरामदबीफ जब्ती2980 किलोग्राम बीफअवैध कारोबारपशु तस्करी अभियानअसम पुलिसराज्य प्रशासनकानून व्यवस्थाकड़ी कार्रवाईगो रक्षाअवैध व्यापार रोकथामयूसीसी बिलसमान नागरिक संहिताविधानसभा सत्रविधेयक तैयारीराज्य सरकार नीतिराजनीतिक बयानमुख्यमंत्री योजनाकानून निर्माणसामाजिक सुधारप्रशासनिक सख्तीAssamHimanta Biswa Sarmacattle smugglingcow theftzero tolerance policyAssam governmentChief Minister statementex-postsecurity agenciesfestival securitypolice action856 arrested425 cases registered4355 cattle recoveredbeef seized2980 kg beefillegal tradecattle smuggling driveAssam Policestate administrationlaw and orderstrict actioncow protectionprevention of illegal tradeUCC BillUniform Civil CodeAssembly sessionbill preparationstate government policypolitical statementChief Minister's schemelaw makingsocial reformsadministrative strictness
Next Story