असम

असम के मुख्यमंत्री को गिफ्ट में मिली इतनी बड़ी मछली, जानकर रह जाएंगे दंग

Gulabi
12 Jan 2022 11:22 AM GMT
असम के मुख्यमंत्री को गिफ्ट में मिली इतनी बड़ी मछली, जानकर रह जाएंगे दंग
x
मुख्यमंत्री को गिफ्ट में मिली इतनी बड़ी मछली
असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा (Assam Chief Minister Himanta Biswa Sarma) को 10 किलोग्राम की एक मछली तोहफे में दी गई है। जानकारी के मुताबिक उजान बाजार के मछली व्यापारियों के जनप्रतिनिधि की तरफ से सीएम को यह मछली तोहफे में दी गई है।
सीएम के ट्विटर पेज पर जो तस्वीरें शेयर की गई हैं उसमें नजर आ रहा है कि मुख्यमंत्री के हाथ में एक बड़ी सी मछली है। वो मछली व्यापारियों के जनप्रतिनिधियों के साथ नजर आ रहे हैं।
बताया जा रहा है कि राज्य में माघ बिहू त्योहार को देखते हुए व्यापारियों ने सीएम को यह मछली तोहफे में दी है। बता दें कि असम में यह त्योहार 14 या 15 जनवरी को मनाया जाता है। यह पर्व फसलों की कटाई और उससे उपजे उल्लास का प्रतीक है।
कहा जाता है कि प्रकार सूर्य देव के उत्तरायण होने पर उत्तर भारत में लोहड़ी, दक्षिण में पोंगल मनाया जाता है उसी उत्तर पूर्वी राज्य असम में माघ बिहू मनाया जाता है। पोंगल की ही तरह बिहू भी किसानों का ही त्योहार है।
Next Story