असम

असम: एक व्यक्ति की दाव से गला रेत कर निर्मम हत्या, आरोपित की तलाश जारी

Admin Delhi 1
14 April 2022 7:08 PM IST
असम: एक व्यक्ति की दाव से गला रेत कर निर्मम हत्या, आरोपित की तलाश जारी
x

नार्थ ईस्ट क्राइम न्यूज़: गुवाहाटी के बाहरी क्षेत्र सोनापुर थाना क्षेत्र के कसुतली इलाके में एक व्यक्ति की बड़ी बेरहमी से दाव से गला रेत कर हत्या किए जाने का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार कि सुबह सद्दाम अली नामक व्यक्ति ने पहले लाठी से हमला कर रमजान अली (40) को घायल कर दिया। हमले में घायल होकर जब रमजान अली जमीन पर गिर गया तो दाव से गले पर हमला कर सद्दाम ने उसकी हत्या कर दी। घटना के बाद हत्यारा मौके से फरार हो गया। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने आरोपित के घर को आग के हवाले कर दिया। घटना की खबर मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस की टीम ने अग्निशमन की मदद से आग पर काबू पाया। वहीं पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है।

पुलिस इस संबंध में एक प्राथमिकी दर्ज कर डीसीपी सुधाकर सिंह के नेतृत्व में पूरे मामले के जांच की जिम्मेदारी सौंपी गयी है। सूत्रों ने बताया है कि बीती रात को दोनों के बीच 100 रुपये के बकाये को लेकर विवाद हुआ था। रात को मामला किसी तरह से शांत हो गया, लेकिन आज सुबह फिर से इसी बात को लेकर झगड़ा शुरू हो गया, जिसके चलते रमजान अली की जान चली गयी।

Next Story