असम

असम: बालीपाड़ा में देवर ने की भाभी की हत्या, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Admin Delhi 1
21 March 2022 5:57 PM IST
असम: बालीपाड़ा में देवर ने की भाभी की हत्या, पुलिस ने किया गिरफ्तार
x

क्राइम एब्स अपडेट: शोणितपुर जिला के बालीपाड़ा इलाके में देवर द्वारा भाभी की बड़ी बेरहमी से हत्या किए जाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने सोमवार को बताया कि बालीपाड़ा बामूनगांव चाय बागान के घोड़ामारी लाइन में निकिता साउताल को उसके देवर योगेन साउताल ने भाभी की हत्या कर फरार हो गया। माना जा रहा है कि एक युवक के साथ अवैध संपर्क के चलते देवर ने अपनी भाभी की जान ली है। घटना की खबर मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस की टीम ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। वहीं पुलिस ने भाभी की हत्या करने के आरोप में आरोपित जोगेन को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस इस संबंध में एक प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।

Next Story