असम

असम: दरंग जिले के मंगलदै नदी में एक व्यक्ति का मिला शव, इलाके में सनसनी

Admin Delhi 1
18 April 2022 2:26 PM IST
असम: दरंग जिले के मंगलदै नदी में एक व्यक्ति का मिला शव, इलाके में सनसनी
x

असम क्राइम न्यूज़: जिले में मंगलदै नदी के सेनी बागान घाट इलाके में सोमवार की सुबह एक शव देखे जाने से इलाके में सनसनी फैल गयी। मृतक की पहचान मंगलदै के लंकापुरी निवासी रंजीत चौधरी (40) के रूप में की गयी है। पुलिस जानने की कोशिश कर रही है कि व्यक्ति की हत्या की गयी है या उसने खुदकुशी की है, यह पता नहीं चल पाया है। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए जिला सदर अस्पताल में भेज दिया है।

पुलिस इस संबंध में एक प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच में जुट गयी है।

Next Story