असम

असम : विश्वविद्यालय के सिलचर परिसर में जल्द ही एक युद्ध संग्रहालय किया स्थापित

Shiddhant Shriwas
4 Aug 2022 2:34 PM IST
असम : विश्वविद्यालय के सिलचर परिसर में जल्द ही एक युद्ध संग्रहालय किया स्थापित
x
असम विश्वविद्यालय

गुवाहाटी। असम विश्वविद्यालय के सिलचर परिसर में जल्द ही एक युद्ध संग्रहालय स्थापित किया जाएगा। असम विश्वविद्यालय की कार्यकारी परिषद ने सिलचर में अपने परिसर में युद्ध संग्रहालय की स्थापना के लिए पहले ही मंजूरी दे दी है और धन आवंटित कर दिया है।

सैनिक कल्याण निदेशालय के निदेशक ब्रिगेडियर जोशी नारायण दत्त गणेश दत्त को लिखे पत्र में विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार ने लिखा, "आपको यह बताते हुए खुशी हो रही है कि विश्वविद्यालय की कार्यकारी परिषद ने असम विश्वविद्यालय, सिलचर परिसर में युद्ध संग्रहालय की स्थापना के लिए धनराशि आवंटित और स्वीकृत की है। इस पत्र में आगे लिखा गया है की मैं आपसे अनुरोध करता हूं कि कृपया अपने कार्यालय को जल्द से जल्द युद्ध संग्रहालय स्थापित करने के लिए आवश्यक कदम उठाने का निर्देश दें।
पत्र में रजिस्ट्रार ने उल्लेख किया है कि मामले से संबंधित व्यय को सैनिक कल्याण निदेशालय, असम सरकार के खाते में भेज दिया जाएगा। हालांकि, अभी आधिकारिक तौर पर इसकी घोषणा नहीं की गई है कि म्यूजियम में क्या होगा। यह एक युद्ध स्मारक की तरह हो सकता है या यह एक समर्पित इमारत हो सकती है जिसमें उन युद्धों से संबंधित आइटम शामिल हैं जिनमें देश शामिल था।


Next Story