
x
गुवाहाटी : असम में जापानी इंसेफेलाइटिस (जेई) से तीन और लोगों की मौत हो गई. एक आधिकारिक बयान में बुधवार को यह जानकारी दी गई.
राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, असम ने बयान में कहा कि पिछले 24 घंटों के दौरान जेई के कारण करीमगंज में दो और शिवसागर में एक व्यक्ति की मौत हुई है।
इसके अलावा, जेई के तीन नए मामले धेमाजी में, दो मोरीगांव में और एक डिब्रूगढ़ में पाए गए।
इन मौतों के साथ, राज्य में जेई के कारण कुल 16 लोगों की जान चली गई है।
असम में 1 जुलाई से अब तक जेई के कुल 121 मामले सामने आए हैं।
स्वास्थ्य मंत्री केशव महंत की उपस्थिति में जेई और एक्यूट इंसेफेलाइटिस सिंड्रोम (एईएस) की स्थिति पर समीक्षा बैठक की गई।
बयान में कहा गया है कि यह निर्णय लिया गया कि महंत गुरुवार को जिलेवार स्थिति की विस्तार से समीक्षा करेंगे।
Next Story





