असम
असम को राष्ट्रीय आपदा मोचन कोष से 250 करोड़ रुपये का सहायता अनुदान देने के लिए मंजूरी दी
Ritisha Jaiswal
17 Sept 2022 7:05 PM IST

x
केंद्र ने इस साल बाढ़ एवं भूस्खलन के बाद पुनर्वास एवं पुनर्निर्माण कार्यों के लिए असम को राष्ट्रीय आपदा मोचन कोष से 250 करोड़ रुपये का सहायता अनुदान देने के लिए मंजूरी दी
केंद्र ने इस साल बाढ़ एवं भूस्खलन के बाद पुनर्वास एवं पुनर्निर्माण कार्यों के लिए असम को राष्ट्रीय आपदा मोचन कोष से 250 करोड़ रुपये का सहायता अनुदान देने के लिए मंजूरी दी। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने यह निर्णय लिया है। असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने राज्य के लिए यह राशि मंजूर किये जाने पर केंद्र सरकार को धन्यवाद दिया। शर्मा ने ट्वीट किया, इस साल भारी बाढ़ और भूस्खलन के कारण हुए नुकसान के बाद असम की मदद के लिए राष्ट्रीय आपदा मोचन कोष से 250 करोड़ रुपये जारी किये जाने को मंजूरी देने के लिए हम आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी और आदरणीय गृह मंत्री अमित शाह जी के आभारी हैं।
गृह मंत्रालय ने एक पत्र में कहा है कि मॉनसून के दौरान आई भारी बाढ़ और भूस्खलन के मुद्दों पर मंत्रालय में विचार किया गया। उल्लेखनीय है कि असम में बाढ़ से जुड़ी घटनाओं में 100 अधिक लोगों की मौत हुई है तथा राज्य के 33 में से 24 जिलों में इस साल बाढ़ और भूस्खलन से अब तक करीब 70 लाख लोग प्रभावित हुए हैं।
Next Story





