असम

डिवाइडर से टकराई अभिनेत्री की SUV, पति और बच्चा भी थे सवार

nidhi
18 Nov 2026 1:40 PM IST
डिवाइडर से टकराई अभिनेत्री की SUV, पति और बच्चा भी थे सवार
x
असमिया अभिनेत्री बरशा रानी सड़क हादसे का शिकार
गुवाहाटी: असमिया फिल्म इंडस्ट्री की लोकप्रिय अभिनेत्री बरशा रानी बिशाया बुधवार तड़के गुवाहाटी में सड़क दुर्घटना का शिकार हो गईं। हादसे के दौरान अभिनेत्री अपने परिवार के साथ वाहन में सवार थीं। राहत की बात यह रही कि अभिनेत्री, उनके पति और बच्चे को किसी प्रकार की चोट नहीं आई। हालांकि दुर्घटना में उनका वाहन क्षतिग्रस्त हो गया।
दुर्घटना गुवाहाटी के हाथीगढ़ चारियाली इलाके में बुधवार तड़के लगभग तीन बजे हुई। अभिनेत्री की महिंद्रा एक्सयूवी सड़क के डिवाइडर से टकरा गई। टक्कर के कारण वाहन को नुकसान पहुंचा, लेकिन उसमें सवार सभी लोग सुरक्षित बच गए। अभिनेत्री अपने पति और बच्चे के साथ जू तिनियाली से गीतानगर की ओर जा रही थीं। इसी दौरान हाथीगढ़ चारियाली के पास वाहन अचानक अनियंत्रित होकर सड़क के डिवाइडर से टकरा गया। दुर्घटनाग्रस्त वाहन का पंजीकरण नंबर AS-01-GU-0073 बताया गया है।
हादसे के बाद अभिनेत्री के नाम से संचालित एक फैन क्लब के फेसबुक अकाउंट पर परिवार के सुरक्षित होने की जानकारी साझा की गई। पोस्ट में दावा किया गया कि तड़के वाहन चालक को नींद आने के कारण दुर्घटना हुई। साथ ही शुभचिंतकों का आभार व्यक्त किया गया। हालांकि दुर्घटना के कारण की स्वतंत्र आधिकारिक पुष्टि अभी सामने नहीं आई है। दुर्घटना के बाद क्षतिग्रस्त एसयूवी को गीतानगर पुलिस थाने ले जाया गया। फिलहाल घटना से जुड़ी अन्य जानकारी सामने आने का इंतजार है।
Next Story