
x
बड़ी खबर
बिश्वनाथ। बिश्वनाथ जिला के गहपुर पुलिस ने सात अपहर्ताओं के दल को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि गत 18 दिसंबर को गहपुर के मिलन नगर से रात के समय मंजू बसुमतारी नामक एक महिला का 7 सदस्यीय अपराधियों के दल ने अपहरण कर एक बोलेरो वाहन औऱ बाइक से फरार हो गये। घटना की जानकारी मिलते ही गहपुर पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए अपर्हताओं का पीछा करना शुरू कर दिया। जिसके चलते अपहर्ता डरकर महिला को कालेजगुरी में बोलेरो से सड़क किनारे फेंककर फरार हो गये।
इस संबंध में दर्ज करायी की प्राथमिकी के आधार पर गहपुर पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई थी। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस की टीम ने इस अपहरण कांड में शामिल दो महिलाओं सहित सात सदस्यीय गिरोह के सदस्यों को उदालगुड़ी से बीती रात गिरफ्तार कर लिया। अपहर्ताओं की पहचान अपहृत महिला मंजू की बड़ी बेटी का प्रेमी रोहित बसुमतारी, जिंगसा बसुमतारी, बिमल वारी, जेम्स बसुमतारी, सरसांगगा बसुमतारी, प्रकाश नार्जारी, दो महिलाओं में रोरिप वारी औऱ जोनाली बसुमतारी के रूप में की गयी है। फिलहाल पुलिस सभी से पूछताछ कर रही है। इनमें से रोहित बासुमतारी अभी भी फरार है, जिसकी पुलिस तलाश कर रही है।
Next Story